Rajasthan Under 19 Football Tournament : खैरथल-तिजारा ने जयपुर ग्रामीण को 1-0 से हराया, कल गंगापुर सिटी से होगा मुकाबला

SHARE:

 

Sports Desk@ncrkhabar.com. राजस्थान के हुनमानगढ़ सिटी  (Hanumangarh City) के G R Global Public School में 19 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही अंडर 19 राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में नवगठित खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) जिले का दबदबा कायम रहा। खैरथल-तिजारा की टीम ने नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले मैच में जयपुर ग्रामीण की टीम को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल खैरथल-तिजारा की ओर से खेलते हुए सेंट ज़ेवियर भिवाड़ी के छात्र कार्तिक सनाढ्य ने किया। खैरथल तिजारा की टीम बुधवार सुबह नौ बजे गंगापुर सिटी  (Gangapur City) जिले की टीम के साथ अगला मैच खेलेगी।  सेंट ज़ेवियर स्कूल भिवाड़ी के फुटबॉल कोच जे एस राजपूत खैरथल -तिजारा जिले की टीम को लेकर हनुमानगढ़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंडर 19 स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के नॉक आउट मुकाबले में खैरथल -तिजारा ने जयपुर ग्रामीण को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। यहां बता दें कि सेंट ज़ेवियर स्कूल भिवाड़ी की टीम अंडर 19 टूर्नामेंट की डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन है जबकि प्रेसिडेंसी स्कूल की टीम अंडर 17 की विजेता है। इस साल भिवाड़ी के दो स्कूलों की टीम को अलग-अलग वर्ग में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल हुआ है।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 3 5
Users Today : 242
Total Users : 4563356
Views Today : 305
Total views : 4579695
Read More