Rajasthan Under 17 Football Tournament : खैरथल-तिजारा की टीम ने दौसा को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया

SHARE:

SportsDesk@ncrkhabar.com. राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) जिले के मोहनगढ़ स्थित शहीद राजेन्द्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलवार से शुरू हुई 67वीं राज्यस्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर- 17 वर्ग के फुटबॉल मैच में नवगठित खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) जिले की टीम ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में दौसा जिले की टीम को 6-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। खैरथल-तिजारा जिले की फुटबॉल टीम के कोच विक्रम सिंह और प्रवीण पटेल ने बताया कि विजेता टीम की ओर से अक्षय वैष्णव (Presidency school), आदित्य पाल (St Xevior School) और कपिल शर्मा (Suraj school) ने 2-2 गोल किए। नाक ऑउट आधार पर खेली ज रही फुटबॉल प्रतियोगिता का फाईनल 23 सितंबर को खेला जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More