भिवाड़ी की शायरा इलेक्ट्रिक ऑटो लि. कंपनी में 35 लाख की चोरी का आरोपी गोलू उर्फ आशीष गिरफ्तार, कंपनी के सुपरवाइजर ने गार्डों के साथ मिलकर किया था चोरी, बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है आरोपी

SHARE:

NCRkhabar@bhiwadi. भिवाड़ी जिला पुलिस (Bhiwadi Police) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित शायरा इलेक्ट्रिक ऑटो लि. कंपनी ( Shayra Electric Auto)  में हुई करीब 35 लाख रुपये के माल की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शायरा ऑटो के सुपरवाइजर ने गार्डों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।  गत सोमवार को परिवादी विजय कुमार ने भिवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था किण्वन सुबह पांच बजे कंपनी के अंदर दिन की शिफ्ट का गार्ड राहुल गाड़ी नम्बर एचआर 47 डी 3547 लेकर आया तथा स्टोर  का ताला तोडकर सामान लोड कर चला गया। राहुल के साथ नाईट शिफ्ट के गार्ड सौरभ, सतीश व राजेश भी थे और ये सभी गाड़ी को लोडकर करके सामान बाहर खाली करके आ गये। कंपनी से 480 मोटर, 130 कंट्रोलर, 5 बॉक्स बायर तथा एलआर स्विच थे। भिवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया।
भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम ( डीएसटी) प्रभारी व चौपानकी एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि शायरा इलैक्ट्रिक ऑटो कंपनी में हुई चोरी के मामले का खुलासा करने का टास्क डीएसटी को दिया गया। डीएसटी की टीम ने घटनास्थल पर पहुच कर सभी कर्मचारियों से पूछताछ किया व आसपास  के सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक बडी गाडी कंपनी से माल  भरकर बाहर ले जाती हुई दिखाई दी।  इसमें बाद डीएसटी ने भिवाड़ी पुलिस थाने के स्टाफ को साथ लेकर  जिस पर टीम ने थाना भिवाडी के स्टाफ को साथ लेकर सभी आरोपियों के नाम पता लेकर जांच शुरू किया। मुख्य सरगना गोलू उर्फ आशीष पुत्र श्यामबिहारी निवासी बिलहारी थाना तंईया जिला छपरा बिहार हाल आरएचबी सोसायटी सैक्टर 2 शायरा ऑटो में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। डीएसटी को पुलिस तंत्र से पता चला कि आरोपी  चोरी के माल को ठिकाने लगाने की फिराक में है तथा लगातार लोकेशन बदल रहा है। डीएसटी को मंगलवार को पता चला कि  आरोपी गोलू उर्फ  आशीष भिवाडी बस  स्टैंड पर है और बिहार जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद डीएसटी की टीम बस स्टैंड पहुंची और आरोपी गोलू को दस्तयाब कर भिवाड़ी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More