
NCRkhabar@Bhiwadi. आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge, Congress President) शनिवार को तिजारा आएंगे और चन्द्रलोक सिटी में सुबह साढ़े ग्यारह बजे कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान ( Imran Khan, Congress Candidate) के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह कांग्रेस के अन्य नेता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने विधायक संदीप यादव को तिजारा में होने वाली सात गारन्टी यात्रा एवं चुनावी सभा के संचालन के लिए इंचार्ज नियुक्त किया है।

कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान ने किया गांवों में किया जनसंपर्क
उधर कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान ने शुक्रवार को खोहरी खुर्द व झिवाना सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क किया और शनिवार को तिजारा में होने वाली चुनावी सभा मे आने के लिए निमंत्रण दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान का माला व पगड़ी बाँधकर मान सम्मान किया व अपना जनसमर्थन किया व चुनाव में तन मन धन से साथ रहने का वादा किया।




Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806



