भिवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा सोसायटी का पौधारोपण कार्यक्रम कल,

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भिवाड़ी की पंजाबी सभा सोसायटी शनिवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। पंजाबी सभा सोसायटी भिवाड़ी के अध्यक्ष संजय लांबा ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाबी सभा समिति के सभी सदस्य एवं पंजाबी महिला शक्ति सहित समाज के अन्य सदस्य और बच्चे भी भाग लेंगे। पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजय लांबा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सभी पंजाबी महिलाएं विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देंगी और भिवाड़ी में स्वच्छ वातावरण का संदेश देंगी।  उन्होंने बताया कि रविवार की सायं पंजाबी वाटिका में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पंजाबी सभा सोसायटी भिवाड़ी के सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेंगे, जिससे सब मिलकर महिला सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम उठा सकें।

 

पंजाबी सभा सोसायटी की बैठक में उपस्थित पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजय लांबा व अन्य पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More