एडीएम भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र पर अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया सदबुद्धि यज्ञ, एडीएम कोर्ट का अनिश्चितकालीन तक बहिष्कार

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. अतिरिक्त जिला कलक्टर भिवाड़ी (ADM) सुमित्रा मिश्र पर एक वकील के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अभिभाषक संघ भिवाड़ी और बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को  “सद्बुद्धि यज्ञ” आयोजित किया। सद्बुद्धि यज्ञ में अभिभाषक संघ भिवाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र पांचाल, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश तंवर, मुकेश भिदुड़ी, मिथुन सिंह, पूर्णसिंह यादव, पूर्व उपाध्यक्ष मुन्फेद खान,  बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम की अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व अध्यक्ष शाहिद हुसैन, हसीन खान व जसवीर दायमा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे। एडीएम के एक अधिवक्ता के साथ हुई अभद्र व्यवहार की घटना के विरोध में अधिवक्ता एडीएम कोर्ट का अनिश्चितकाल तक बहिष्कार कर रहे हैं। अभिभाषक संघ भिवाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र कुमार पांचाल ने बताया कि एडीएम सुमित्रा मिश्र ने कुछ दिन पहले एक अधिवक्ता के साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और उन्हें अदालत कक्ष से बाहर निकलने की धमकी दी। इस कथित दुर्व्यवहार से अधिवक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है और वह इसे न्यायपालिका की गरिमा और अधिवक्ताओं के सम्मान का अपमान मान रहे हैं। इसके विरोध स्वरूप शुक्रवार सुबह एडीएम कार्यालय के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ में भाग लिया और एडीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। एडवोकेट वीरेंद्र पांचाल ने कहा कि जब तक एडीएम सुमित्रा मिश्र अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त नहीं करती हैं, तब तक एडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि एडीएम की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो अधिवक्ता राज्यपाल को एक शिकायती पत्र सौंपकर एडीएम के बर्खास्तगी और स्थानांतरण की मांग करेंगे। फिलहाल, एडीएम कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी है, जिससे न्यायिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है।

एडीएम कार्यालय भिवाड़ी के बाहर सदबुद्धि यज्ञ करते अभिभाषक संघ भिवाड़ी के अध्यक्ष वीरेंद्र पांचाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तंवर व अन्य अधिवक्ता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More