
ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी थाना पुलिस (Bhiwadi Police station) ने बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। भिवाड़ी एसएचओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को बाइक चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें मिली थीं। पहली शिकायत किशनगढ़बास तहसील के कोलगांव निवासी तुषार गौड़ ने दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 19 जून को श्याम वाटिका के पास एक मकान में एसी सर्विस करने गए थे। जब वे लगभग 15-20 मिनट बाद लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। दूसरी शिकायत चांदहरी भोजपुर, बिहार के निवासी मुकेश प्रसाद ने दर्ज कराई, जो फिलहाल भिवाड़ी के हाउसिंग बोर्ड में रहते हैं। उन्होंने बताया कि गत एक जुलाई को उनके मकान के नीचे खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। भिवाड़ी थाना पुलिस न मामला दर्ज कर बाइक चोरों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गहन जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। सोमवार को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा के नूँह जिले के तावडू सदर थाना क्षेत्र के पचगांव निवासी शाहिद और इकलास को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर चोर हैं और पहले भी इसी तरह के चोरी के मामलों में चालान हो चुके हैं। पुलिस गिरोह के सरगना मोईन की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, जिससे बाइक चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की पूरी संभावना है।

Users Today : 108
Total Users : 4563222
Views Today : 124
Total views : 4579514



