खुशखेड़ा पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ निकालीं पांच लापता बच्चियां, परिजनों की आंखों में छलक उठे खुशी के आंसू

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. राजस्थान पुलिस (Rajsthan Police)  द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “खुशी” के तहत खुशखेड़ा थाना पुलिस (Khushkheda Police station) ने मात्र एक घंटे के भीतर 5 लापता नाबालिग बच्चियों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों को सौंप दिया। खुशखेड़ा थाना इंचार्ज एएसआई रोहिताश ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय पुलिस कंट्रोल रूम भिवाड़ी से सूचना मिली कि अपने घर के बाहर खेल रही पांच नाबालिग बच्चियों को एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक अपने साथ बिठाकर ले गया है। सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज रोहिताश ने अलग-अलग टीमें बनाईं और सरकारी व निजी वाहनों एवं मोटरसाइकिलों से पूरे थाना क्षेत्र में तलाश अभियान चलाने के लिए रवाना किया। इसके साथ ही थाना के सोशल मीडिया ग्रुप्स (सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र) के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की गई। सरकारी और प्राइवेट वाहनों पर लगे माइक से लगातार अनाउंसमेंट करवाकर जागरूक नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। पुलिस की इस तत्परता और सामुदायिक सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र में बनी कॉलोनियों और झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चियों की सघन तलाशी अभियान चलाया गया और एक घण्टे के अंदर पांच से नौ वर्ष आयु वर्ग की ये सभी बच्चियां सकुशल मिल गईं। बच्चियों को सुरक्षित पाकर उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

खुशखेड़ा पुलिस थाने में परिजनों के साथ बच्चे
लापता बच्चियों को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपते खुशखेड़ा थाना इंचार्ज व स्टॉफ।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More