भिवाड़ी के नए एसपी होंगे प्रशांत किरण, सुधीर चौधरी अलवर और देवेंद्र बिश्नोई कोटपूतली-बहरोड़ के नए पुलिस कप्तान

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. राजस्थान सरकार (Govt. BOf Rajasthan) ने शनिवार को प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इन तबादलों का असर कई जिलों की पुलिस कमान पर भी पड़ा है, जहां नए पुलिस अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भिवाड़ी, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं, जबकि जयपुर रेंज को भी नया आईजी मिला है।

भिवाड़ी की वर्तमान एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का तबादला कर उन्हें सीआईडी-सीबी जयपुर में तैनात किया गया है। अब भिवाड़ी के नए एसपी प्रशांत किरण (IPS Prashant Kiran)  होंगे, जो अब तक सीकर जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर( Samstipur, Bihar) जिले के रहने वाले आईपीएस प्रशांत किरण 2020 बैच के अधिकारी हैं और एसपी के तौर पर यह उनकी पहली पोस्टिंग होगी।
अलवर के एसपी संजीव नैन का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पूर्व) के पद पर नियुक्त किया गया है। अलवर के नए एसपी अब सुधीर चौधरी होंगे, जो जैसलमेर एसपी के पद पर कार्यरत थे।
इसी तरह कोटपूतली-बहरोड़ के वर्तमान एसपी राजन दुष्यंत को आरपीए, किशनगढ़-अजमेर में प्राचार्य के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह देवेंद्र कुमार बिश्नोई को कोटपूतली-बहरोड़ जिले का नया एसपी बनाया गया है। आईपीएस बिश्नोई वर्तमान में जयपुर आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के पद पर तैनात थे और वे पूर्व में अलवर में एडिशनल एसपी मुख्यालय के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जयपुर रेंज के नए आईजी बने राहुल प्रकाश

इन तबादलों के साथ ही भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। अब तक इस पद पर तैनात अजय लाबा को आईजी एससीआरबी जयपुर के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि राहुल प्रकाश पूर्व में अलवर एसपी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और तेजतर्रार अफसरों में शुमार किए जाते हैं। भरतपुर आईजी रहते हुए हनी ट्रेप व साईबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में अहम भूमिका निभाई।
आईपीएस प्रशांत किरण, एसपी भिवाड़ी

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More