शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार: CM भजनलाल शर्मा ने दिए भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के शीघ्र गठन, समयबद्ध प्रोजेक्ट पूरे करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur.  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नगरीय विकास (Urban  Development) से जुड़े सभी प्रोजेक्ट समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO)  में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक में श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शहरों में सीवरेज, ड्रेनेज, सड़क, स्वच्छता, आवास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी सुविधाओं को गति दी जाए।

बजट घोषणाओं में तेजी और भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के गठन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोधपुर के बड़ली में आवासीय योजना और भिवाड़ी विकास प्राधिकरण (Bhiwadi Development authority) के गठन पर भी काम तेज करने को कहा।
बैठक में बाड़मेर, धौलपुर, फुलेरा, झुंझुनूं और अन्य शहरों की सड़कों, सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा भी की गई।

 

 हाउसिंग बोर्ड को नवाचार और निजी भागीदारी पर जोर

सीएम शर्मा ने कहा कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) को अपनी संपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए और निजी डेवलेपरों से प्रतिस्पर्धा करते हुए आमजन को गुणवत्तायुक्त व किफायती आवास उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को हाउसिंग बोर्ड योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार और नवाचार लाने के निर्देश भी दिए।

 द्रव्यवती नदी का सौंदर्यकरण और जयपुर मेट्रो फेज-2

मुख्यमंत्री ने जयपुर में द्रव्यवती नदी (Dravayati River) के किनारों से अतिक्रमण हटाने और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर बल दिया।
बैठक में बताया गया कि जयपुर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रिद्धि-सिद्धि चौराहे और अपेक्स सर्किल पर एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने जयपुर मेट्रो फेज-2 (Jaipur Metro Phase 2) के तहत सीतापुरा से अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर (टोडी मोड़) तक मेट्रो प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना

श्री शर्मा ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही “पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना” शुरू करेगी। इस योजना के तहत सीवरेज, ड्रेनेज, पार्क और लोक परिवहन के लिए विस्तृत मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाएगा ताकि बढ़ती जनसंख्या के दबाव को संभाला जा सके।

 बजट घोषणाओं में तेजी और भिवाड़ी विकास प्राधिकरण

मुख्यमंत्री ने सभी बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोधपुर के बड़ली में आवासीय योजना और भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के गठन पर भी काम तेज करने को कहा।
बैठक में बाड़मेर, धौलपुर, फुलेरा, झुंझुनूं और अन्य शहरों की सड़कों, सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा भी की गई।

 सॉलिड वेस्ट प्लांट और ई-बस सेवा

मुख्यमंत्री ने अलवर, पाली, भीलवाड़ा, दौसा, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में बने सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सहभागिता से एक सेमिनार आयोजित करने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया।
इसके अलावा, ई-बसों के संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए मॉडर्न शेल्टर कम चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में रहे शामिल

इस समीक्षा बैठक में नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 4 7 7 9 9
Users Today : 276
Total Users : 147799
Views Today : 330
Views This Year : 63201
Total views : 235621
Read More