

NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान (Rajasthan) ka नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने जा रहा है। श्रीगंगानगर (Sriganganagr) की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishvwakarma) ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीत लिया है। जयपुर में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में मनिका ने देशभर से आई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। अब वह इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गंगानगर से जयपुर तक – मनिका का सफर
मनिका मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली हैं और फिलहाल दिल्ली में मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने इससे पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब भी जीता था। अपनी जीत पर खुशी जताते हुए मनिका ने कहा –
“मेरी यात्रा गंगानगर से शुरू हुई। दिल्ली में आकर मैंने प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने भीतर आत्मविश्वास और साहस जगाने की जरूरत होती है। इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे परिवार, मेंटर्स और शुभचिंतकों की बड़ी भूमिका रही है। प्रतियोगिता सिर्फ एक मंच नहीं, बल्कि अपने आप में एक दुनिया है जो इंसान के चरित्र को मजबूत बनाती है।”
जूरी और पूर्व विजेता ने की तारीफ
कार्यक्रम में अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला ने मनिका की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा –
“प्रतियोगिता काफी कठिन थी, लेकिन सही मायनों में विजेता मिल गई हैं। यह मेरे लिए भी खास है क्योंकि यह मेरी 10वीं वर्षगांठ है। हमें भरोसा है कि मनिका मिस यूनिवर्स में भारत का मान बढ़ाएंगी।”
वहीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विजेता रिया सिंघा ने भी मनिका की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा –
“मनिका ने 50 प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन किया है। अब वह थाईलैंड में 130 देशों की प्रतियोगियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”
अब भारत की निगाहें थाईलैंड पर
मनिका की इस जीत से न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। अब सबकी निगाहें इस साल के अंत में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट पर टिकी होंगी, जहां भारत की यह बेटी अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से विश्व मंच पर देश का मान बढ़ाने के लिए तैयार है।

Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806



