

Ncrkhabar@khairhal-tijara/Bhiwadi. Khairthal Tijara जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी अति वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ आर्नेयिका शुक्ला ने 25 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों तथा आंगनबाडी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल विद्यार्थियों और आंगनबाडी केंद्रों पर उपस्थित बच्चों पर लागू होगा, जबकि विद्यालय और आंगनबाडी स्टाफ अपने कार्यों में यथावत रहेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधान और आंगनबाडी केंद्र प्रभारी को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी संस्था प्रधान या आंगनबाडी केंद्र प्रभारी इस आदेश के उल्लंघन में अपने केंद्र या विद्यालय संचालित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलावासियों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें और वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें

Users Today : 199
Total Users : 4575949
Views Today : 246
Total views : 4596813



