केंद्रीय मंत्री वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस नेता इमरान खान पर साधा निशाना, कहा – गौकशी करने वाले कर रहे हैं जिले का नाम बदलने का विरोध

SHARE:

ncrkhabar@ncrkhabar.com/Bhiwadi.  खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) जिले के नामकरण विवाद को लेकर चल रहे आंदोलन से जिले की राजनीति में गर्माहट आ गई है।केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता इमरान खान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से गौकशी का समर्थन करते आए हैं, वही जिले का नाम ‘भर्तृहरि नगर’ रखने का विरोध कर रहे हैं।

मुख्य खबर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को खैरथल जिले के शेरपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस और उसके नेता सनातन धर्म विरोधी तत्वों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बिना नाम लिए इमरान खान के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘कोई पूछे कि बहुत सारा पैसा कमाया है, पता नहीं कैसे कमाया है, लेकिन इनको भर्तृहरि के नाम से तकलीफ है तथा उनके पीछे पूरी कांग्रेस खड़ी है।

यादव ने तंज कसते हुए कहा, “अगर गौकशी करने वाले लोग यह सोचते हैं कि योगियों का नाम रखने से उनका उद्धार हो जाएगा तो वे आज ही अपना नाम बदल लें। मैं उन्हें प्रमाणपत्र दे दूंगा, लेकिन इसके लिए उन्हें ‘जय श्रीराम’ कहना होगा।”

यहां बता दें कि हाल  ही में इमरान खान ने तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ नाम रखने से विकास हो जाता तो वह भी अपना नाम ‘महंत बाबा बालकनाथ’ रख लेते। साथ ही आरोप लगाया कि विधायक रहते हुए बाबा बालकनाथ ने तिजारा और भिवाड़ी में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं कराया है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More