
education@ncrkhabar.com-Bhiwadi. शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी को 12वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में ‘भिवाड़ी गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान विद्यालय को सामाजिक प्रभाव एवं धरोहर श्रेणी में उसकी निरंतर सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।।सम्मान समारोह में राजस्थान सरकार के शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव और तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी और प्रधानाचार्य पी. के. साजू को प्रदान किया।।इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने कहा कि यह सम्मान केवल मॉडर्न पब्लिक स्कूल का ही नहीं, बल्कि पूरे भिवाड़ी का गौरव है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव शिक्षा की गुणवत्ता, सामाजिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह पुरस्कार विद्यालय परिवार को और भी प्रेरणा देगा कि वे समाज की बेहतरी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहें।।विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे एम.पी.एस. परिवार और शैक्षणिक जगत में उत्साह और गर्व की लहर है।


Users Today : 97
Total Users : 4563211
Views Today : 111
Total views : 4579501



