भिवाड़ी में यातायात पुलिस ने जब्त की छह मॉडिफाइड साइलेंसर वाली छह बुलेट, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किए 74 चालान

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.यातायात पुलिस भिवाड़ी और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों पर सख्ती दिखाते हुए छह बुलेट बाइकों को जब्त किया है। यातायात शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देश पर भिवाड़ी क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बुधवार को तीन मोडिफाइड बुलेट को जब्त किया जबकि ओवरस्पीड समेत एमवी एक्ट के तहत कुल 23 चालान बनाए। वहीं गुरुवार को मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 3 बुलेट बाइकों को 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया। इसके अलावा ओवरस्पीड 24, रॉन्ग साइड 7, नो पार्किंग 4, हेलमेट 3, सीटबेल्ट 7 और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के 3 मामलों सहित चालान किया गया।

पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों, वृद्धजनों, महिलाओं व इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, चारपहिया वाहन बिना सीट बेल्ट के न चलाएं और मोबाइल फोन का उपयोग करते समय वाहन संचालन से बचें।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त की गई मॉडिफाइड बुलेट।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 3
Users Today : 124
Total Users : 4563238
Views Today : 144
Total views : 4579534
Read More