

ncrkhabar@Bhiwadi. बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम की कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन ने बताया कि वकीलों की सर्वसम्मति से एडवोकेट प्रवीण दायमा को अध्यक्ष, संदीप यादव को उपाध्यक्ष, इसराक खान को सचिव, श्रद्धा चौहान को कोषाध्यक्ष तथा विशाल यादव को पुस्तकालयाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन, जसवीर दायमा, सुभाष दायमा, वीरेंद्र गर्ग, कादिर खान सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के गठन पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



Post Views: 401
Users Today : 106
Total Users : 4563220
Views Today : 122
Total views : 4579512



