नाहटा फाउंडेशन की ओर से 23 जनवरी को होगा सामूहिक विवाह, परिणय सूत्र में बंधेंगे 11 जोड़े

SHARE:

नाहटा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आयोजित परिवार मिलन समारोह में उपस्थित वर-वधु पक्ष के लोग तथा नाहटा फाउंडेशन के पदाधिकारी।

ncrkhabar@Bhiwadi.समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाहटा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले चौथे सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 23 जनवरी 2026 को होने वाले इस आयोजन से पूर्व रविवार को वेदांता फार्म, अलवर बाईपास रोड पर 11 जोड़ों के परिवारजनों के लिए परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाहटा फाउंडेशन के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से सभी परिवारजनों को सामूहिक विवाह से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विवाह से पूर्व और विवाह के दिन किए जाने वाले कार्यों, समय-सारणी तथा कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़ों को फाउंडेशन द्वारा प्रेम स्वरूप प्रदान की जाने वाली वस्तुओं का विवरण भी साझा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में आर्थिक और सामाजिक समानता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नाहटा फाउंडेशन के निरंतर सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व पार्षद अमित नाहटा जैन ने कहा कि नाहटा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल विवाह कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को सम्मान, सहयोग और सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने सभी परिजनों से कार्यक्रम की गरिमा और समयबद्धता बनाए रखने का आग्रह किया तथा आश्वस्त किया कि विवाह समारोह पूरी व्यवस्था और मर्यादा के साथ संपन्न कराया जाएगा। फाउंडेशन की अध्यक्ष रीतिभा नाहटा ने भी परिवारजनों से संवाद करते हुए संस्था के सामाजिक उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नाहटा फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उद्योगपति राजवीर दायमा, सुरेंद्र रावत, सौम्या श्री, सोम्यो रंजन, संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राकेश देहरू, सुभाष व्यास, के. के. श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रीति जैन, बलजिंदर सिंह, सुमन शिशिर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यहां बता दें कि गत तीन वर्षों में अब तक संस्था 18 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न करा चुकी है। इस वर्ष हरियाणा, राजस्थान, बिहार और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के 11 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More