

education@ncrkhabar. com-Bhiwadi. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और निरंतर गुणवत्तापूर्ण परिणामों के लिए मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी को आई.आई.आर.एफ. एजुकेशन इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय को शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित आईकोसा स्कूल कॉन्क्लेव के भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें देशभर से शिक्षाविद्, स्कूल प्रतिनिधि और शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने कहा कि यह पुरस्कार मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संपूर्ण स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक सहयोग, समर्पण और विद्यालय में स्थापित सकारात्मक एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान देता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान विद्यालय की अब तक की उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है और यह पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि विद्यालय को भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा देती रहेगी।इस सम्मान से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय शिक्षा जगत में भी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है, जिसे भिवाड़ी क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806



