
Career@ncrkhabar.com-Bhiwadi/Jaipur. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी पहल पर राजस्थान के विद्यार्थियों को अब कॅरियर की सही दिशा चुनने में पर्सनलाइज्ड मार्गदर्शन मिलेगा। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘माय करियर एडवाइजर’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है, जो विद्यार्थियों को जागरूकता, आत्म-मूल्यांकन और बेहतर कॅरियर योजना बनाने में मदद करेगा।
यह आधुनिक एआई आधारित कॅरियर अवेयरनेस और गाइडेंस ऐप कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और काउंसलर्स के लिए भी उपयोगी साबित होगा। ऐप का विकास शिक्षा मंत्रालय एवं NCERT-PSSCIVE द्वारा किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के आधार पर पर्सनलाइज्ड कॅरियर सलाह प्रदान की जाती है।
सेल्फ रिव्यू से मिलेगी सही दिशा
‘माय करियर एडवाइजर’ ऐप पर विद्यार्थी एप्टीट्यूड टेस्ट (20 मिनट), इंटरेस्ट टेस्ट (12 मिनट) और वैल्यूज टेस्ट (14 मिनट) के माध्यम से अपना सेल्फ-रिव्यू कर सकते हैं। इन आकलनों के आधार पर ऐप एआई तकनीक से विद्यार्थियों को कॅरियर इनसाइट्स और उपयुक्त जॉब रोल्स सुझाता है।
बिना डिग्री के भी कॅरियर विकल्प
इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें डिग्री आधारित कॅरियर के साथ-साथ बिना डिग्री के रोजगार विकल्प भी शामिल किए गए हैं। विद्यार्थी अपनी प्रोफाइल बनाकर पसंदीदा कॅरियर चुन सकते हैं और अपनी रिपोर्ट अभिभावकों, शिक्षकों व काउंसलर्स के साथ साझा कर सकते हैं, जिससे निर्णय अधिक प्रभावी हो सके।
1500+ कॅरियर ऑप्शन, एंड्रॉयड-iOS पर उपलब्ध
माय करियर एडवाइजर ऐप में 1500 से अधिक कॅरियर विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें आर्ट-डिजाइन, इंजीनियरिंग, हेल्थ, मीडिया, स्पोर्ट्स, साइंस, एजुकेशन, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, एनवायरनमेंट सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह पहल राज्य के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हर विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेगा।

Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806



