केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी में की जनसुनवाई, 215 परिवादों पर त्वरित निस्तारण के निर्देश

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को रीको कार्यालय यूनिट-द्वितीय, भिवाड़ी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 215 परिवाद प्राप्त हुए, जिन पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक परिवादी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है और इसके जरिए प्रशासन को जनता से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जिले के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनके कार्यालय में कोई भी फरियादी कभी भी अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत कर सकता है और सभी मामलों में संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। जनसुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, पुलिस, स्थानांतरण सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More