

Ncrkhabar@Bhiwadi.थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसायटी परिसर के एनर्जी क्लब पार्क में होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रविवार को भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए 63वें रक्तदान शिविर के आयोजन की घोषणा की गई।
हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर कमेटी और सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने बताया कि हिल व्यू गार्डन सोसायटी की ओर से यह पांचवां रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। सोसायटी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। शिविर की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष सोसायटी में रहने वाले पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की जाएगी। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के लिए जलपान की व्यवस्था के साथ मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान सोसायटी अध्यक्ष राकेश शर्मा, राजेंद्र जिंदल, हरीश भट्ट, ओम चौहान, राहुल गुप्ता, दिलीप, मोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812



