खुशखेड़ा में ‘एक जिला-एक उत्पाद (ऑटोकम्पोनेन्ट्स)’ पर हुई कार्यशाला, उद्यमियों को मिली MSME और निर्यात योजनाओं की जानकारी

SHARE:

Busienss@ncrkhabar. com-Bhiwadi. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक केंद्र खुशखेड़ा-टपूकड़ा क्षेत्र में स्थानीय उद्योगों को नई गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को “एक जिला-एक उत्पाद (ऑटोकम्पोनेन्ट्स)” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में एनसीआर के प्रमुख ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स उद्योग से जुड़े 80 से अधिक उद्यमियों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं और औद्योगिक प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का आयोजन के.के.आई.ए. वाटिका (खुशखेड़ा कारोली औद्योगिक संघ के सभागार) में किया गया। कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल पार्ट्स और संबंधित उत्पादों के विनिर्माण व सेवा क्षेत्र में कार्यरत औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र भिवाड़ी के महाप्रबंधक चन्द्र मोहन गुप्ता ने उद्यमियों को पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक और निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ओडीओपी पॉलिसी 2024, एमएसएमई पॉलिसी 2024, राजस्थान निर्यात प्रमोशन पॉलिसी 2024, रिप्स 2024, बीआरयूपीवाई 2022 तथा वीवाईयूपीवाई 2025 सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रावधानों को समझाते हुए बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देना, निर्यात को बढ़ावा देना और जिले के प्रमुख उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने सरकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे। महाप्रबंधक चन्द्र मोहन गुप्ता ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और उनका यथासंभव समाधान करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयां यदि इन योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाएं तो एनसीआर के इस औद्योगिक क्षेत्र में निवेश, रोजगार और उत्पादन में तेजी से वृद्धि हो सकती है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों से विभाग की योजनाओं में अधिकाधिक आवेदन कर सरकारी प्रोत्साहन का लाभ उठाने की अपील भी की।कार्यक्रम में केकेआईए की ओर से अध्यक्ष प्रदीप दायमा सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया और उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

खुशखेड़ा स्थित केकेआइए वाटिका में आयोजित एक जिला एक उत्पादकार्यक्रम में उपस्थित जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक चंद्र मोहन गुप्ता, केकेआइए अध्यक्ष प्रदीप दायमा व अन्य उद्यमी।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 5 3 8 5
Users Today : 316
Total Users : 155385
Views Today : 366
Views This Year : 72526
Total views : 244946
Read More