बाबा मोहनराम के मेले में आए युवक की कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.राजस्थान के भिवाड़ी स्थित कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर रेलवे पुलिया के पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान टपूकड़ा थाना क्षेत्र के मिर्चुनी गांव निवासी रवि सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना पर भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई रवि सिंह बुधवार सुबह अपने मामा के लड़के के साथ बाबा मोहनराम के मेले में शामिल होने के लिए आया था लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास उसकी मौत की खबर मिलने से परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो साल की मासूम बेटी है। स्थानीय युवक सिराजू ने बताया कि गुरुवार सुबह के समय रेलवे ट्रैक के पास शव दिखाई दिया और मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले जाकर जिला अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर युवक के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

मृतक की फाइल फोटो

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More