भिवाड़ी में विप्र सेना का होली मिलन समारोह, फूलों की होली और काव्य गीतों से गूंजा माहौल

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा कार्यकारिणी की ओर से भिवाड़ी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारी और सदस्य परिवार सहित शामिल हुए। समारोह के दौरान फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश जोशी ने किया। वहीं मुकेश शुक्ला और अजीत पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत होली के काव्य गीतों ने समारोह को और भी रंगीन बना दिया।

इस अवसर पर महासचिव धर्मेंद्र गौतम ने समाज के बच्चों और युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवा समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

समारोह में मैथिली समाज अध्यक्ष के.के. झा, ब्रह्म ऋषि समाज अध्यक्ष रविंद्र सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, विप्र सेना जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान अशोक कौशिक, महासचिव धर्मेंद्र कुमार गौतम, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष चित्रा शर्मा व डॉ. रचना शर्मा, प्रदेश सचिव युवा डॉ. गौरव भरद्वाज, मनोनीत पार्षद कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा और मीडिया प्रभारी विनय पांडेय सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भिवाड़ी में आयोजित विप्र सेना के होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेलते और काव्य गीतों का आनंद लेते समाज के पदाधिकारी व सदस्य।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More