
Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi. पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लिमिटेड में बुधवार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति एवं एक निजी अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया, जिसमें कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के कार्यकारी निदेशक सुमंत्रा मुखर्जी एवं अतुल खानापुरकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सुमंत्रा मुखर्जी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप जलपान के साथ टी-शर्ट, दीवार घड़ी, कॉफी मग एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान कंपनी के उपमहाप्रबंधक गिरीश शर्मा, ब्लड बैंक के प्रतिनिधि, रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्षा सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रितिभा नहाटा तथा सहायक प्रबंधक अनिल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812



