SBF Ispat फैक्ट्री में रक्तदान शिविर का आयोजन, 81 यूनिट रक्त एकत्रित

SHARE:

Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi. कारोली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसबीएफ इस्पात फैक्ट्री में सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर में इस बार भी कंपनी निदेशक, प्रबंधन व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद उपयोगी रहेगा।

रक्तदान शिविर में समाजसेवी सुभाष यादव ने 58वीं बार रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि एसबीएफ इस्पात फैक्ट्री द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है और भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखा जाएगा। ऐसे आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और आपात स्थिति में लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है।

इस अवसर पर कंपनी निदेशक संजीव गर्ग, आशु गुप्ता, विनीत गुप्ता, ललित बंसल, सीईओ राजाराम यादव, एस.के. शुक्ला, डॉ. वी.पी. सिंह, संतोष कुमार, सुभाष यादव, लखन यादव, मैनेजर हरपाल यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, एडवोकेट महिपाल यादव, अनिल मुद्गल, डॉ. मुकेश, लीलाधर त्यागी, मुकेश डूढी, राजीव त्यागी, कुलदीप यादव, आनंद यादव, विनोद शर्मा, नरेंद्र राठौर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एसबीएफ इस्पात फैक्ट्री में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान करते कंपनी के निदेशक ललित बंसल व उपस्थित सीईओ राजाराम यादव एवं अन्य।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More