खैरथल-तिजारा जिले में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर कर रहे सख्त निगरानी

SHARE:

ncrkhabar@Khairthal-Tijara. जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलेभर की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग प्रणाली और उपभोक्ताओं को की जा रही गैस आपूर्ति की जांच की गई।

जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार गैस आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग या कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बुकिंग के बाद अनावश्यक देरी नहीं की जाए और गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। साथ ही एजेंसियों को गैस स्टॉक एवं वितरण का रिकॉर्ड सही तरीके से संधारित करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी एजेंसी द्वारा अनियमितता या ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आगे भी गैस एजेंसियों का निरीक्षण जारी रहेगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More