
ncrkhabar@Bhiwadi. चूरू जिले के सरदार शहर के भैरूसर गांव निवासी राकेश देहरू को मारवाड़ी समाज भिवाड़ी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद NCR Khabar ने उनसे विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं साक्षात्कार के मुख्य अंश।
Ncrkhabar: सबसे पहले आपको अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। आप इसे किस रूप में देखते हैं?
राकेश देहरू: धन्यवाद। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। समाज के लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरा उद्देश्य समाज को एकजुट रखना और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाना है।
Ncrkhabar : आपके अध्यक्ष बनने के बाद समाज के लिए आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
राकेश देहरू: मेरी पहली प्राथमिकता समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। इसके अलावा शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामूहिक कार्यक्रम, युवा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना भी हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा।
Ncrkhabar: भिवाड़ी में मारवाड़ी समाज की क्या भूमिका है?
राकेश देहरू: भिवाड़ी एक औद्योगिक क्षेत्र है और यहां मारवाड़ी समाज के लोग व्यापार, उद्योग और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समाज हमेशा सामाजिक कार्यों, धार्मिक कार्यक्रमों और जरूरतमंदों की मदद में आगे रहा है।
Ncrkhabar: युवाओं को समाज से जोड़ने के लिए क्या योजना है?
राकेश देहरू: आज की युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम युवा मीटिंग, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे ताकि युवा समाज से जुड़े रहें।
Ncrkhabar: समाज के लोगों के लिए आपका संदेश?
राकेश देहरू: मैं समाज के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि हम सब मिलकर समाज को मजबूत बनाएं। एकता में ही ताकत है। समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलना ही हमारा लक्ष्य रहेगा।

Users Today : 19
Total Users : 4572702
Views Today : 21
Total views : 4592220



