टपूकड़ा क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 96 लाख रुपए बकाया, 35 कनेक्शन काटे

SHARE:

ncrkhabar@Tapukada. टपुकड़ा उपखंड क्षेत्र में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में 5,191 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर 1000 रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं पर कुल बकाया राशि लगभग 2 करोड़ 96 लाख रुपये पहुंच चुकी है, जिसे वसूलने के लिए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।

इसी कड़ी में गुरुवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने ग्राम झीवाणा, गाड़पुर, कारेंड़ी, गोतोली और सिरोलीकलां सहित आसपास के गांवों में कार्रवाई की। इस दौरान 35 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिन पर करीब 12.20 लाख रुपये का बकाया था। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited टपुकड़ा के सहायक अभियंता Saurabh Joshi ने बताया कि मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना है, ऐसे में 31 मार्च तक बकाया वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन उपभोक्ताओं ने समय पर बिल जमा नहीं कराया, उनके खिलाफ आगे भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने बिजली बिल का भुगतान करें। अन्यथा न केवल कनेक्शन कट सकता है, बल्कि सरकारी योजनाओं में मिलने वाली छूट भी नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में समाप्त हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More