भिवाड़ी में गीता पर प्रेरक सत्र: युवाओं को मिला सही निर्णय और मानसिक संतुलन का संदेश

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. भारत विकास परिषद – भिवाड़ी द्वारा सोमवार को RPS पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा में “गीता के माध्यम से अपनी आंतरिक क्षमता को जागृत करें” विषय पर एक प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के जरिए युवाओं में आत्मबोध, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में स्पिरिचुअल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. मोनिका रस्तोगी ने श्रीमद्भगवद्गीता के गहन ज्ञान को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन में सही निर्णय लेने और मानसिक स्थिरता बनाए रखने की दिव्य मार्गदर्शिका है। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में कामधेनु ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश अग्रवाल, मुख्य अतिथि कामधेनु जीवनधारा फाउंडेशन, गुरुग्राम की चेयरपर्सन राधा अग्रवाल तथा RPS ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद भिवाड़ी के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने की। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से किया गया। अंत में रमनप्रीत कौर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर गया।

कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि राधा अग्रवाल और अध्यक्ष अमित नाहटा जैन।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More