भिवाड़ी में 5 अप्रैल को पूर्वांचल ब्राह्मण विकास समिति का स्थापना दिवस, प्रतिभावान बच्चों का होगा सम्मान

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.पूर्वांचल ब्राह्मण विकास समिति (पंजी.) मिवाड़ी द्वारा सामाजिक एकता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजस्थान हाउसिंग बोर्ड स्थित श्याम-बाल वाटिका, समतल रोड भिवाड़ी में आयोजित होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद निवासी समाजसेवी एवं वरिष्ठ शिक्षाविद त्रिनेत्र नारायण चतुर्वेदी शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल कुमार तिवारी, संतोष कुमार मिश्रा और बी.एम.ए. के मानद सचिव जी.एल. स्वामी की उपस्थिति रहेगी।

समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद 3:15 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इसके बाद समिति की गतिविधियों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। शाम 5:15 बजे प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सायं 7:15 बजे से प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल ब्राह्मण विकास समिति से पूर्वांचल क्षेत्र के 200 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं और लगातार सदस्यता अभियान चलाकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के सभी लोगों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 4 6 7 4
Users Today : 174
Total Users : 4546740
Views Today : 203
Total views : 4558983
Read More