
ncrkhabar@Bhiwadi.सेवा भारती भिवाड़ी की ओर से रविवार को प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल परिसर में दसवें सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10 जोड़े पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, सहयोग और भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली।=विवाह समारोह से पूर्व पारंपरिक घुड़चढ़ी निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों के साथ बारात का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और नवदंपत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। समारोह में सभी रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई गईं, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर सेवा भारती की ओर से नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भेंट किया गया, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सहजता से कर सकें।=कार्यक्रम में लाखन सिंह राठौड़, सुभाष जिंदल, कंचन तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। आयोजन में स्थानीय नागरिकों का भी भरपूर सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812



