
Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार, जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
कोटकासिम थाना पुलिस के अनुसार बेगमपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटकासिम थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन कुमार (33), रोहित (30), विपुल (26) और वेदप्रकाश (28) निवासी भैसवाल कलां थाना गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। सभी आरोपी बारात में शामिल होने के लिए बेगमपुर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर बंदूक, एक रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, नौ जिंदा कारतूस रिवाल्वर और दो खाली खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक केटा कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग करना कानूनन अपराध है और इससे आमजन की जान को खतरा बना रहता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों के लाइसेंस वैध हैं या नहीं।

Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812



