दिल्ली-NCR में 21 से 23 मई तक होगा ट्रांसपोर्टरों का चक्काजाम आंदोलन

SHARE:

अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने दिखाई एकजुटता, लंबित मांगों के समाधान की उठाई आवाज

Busienss@ncrkhabar. com-Bhiwadi.अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से दिल्ली-NCR क्षेत्र में 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को लेकर ट्रांसपोर्टरों में जबरदस्त उत्साह और एकजुटता देखने को मिल रही है। इसी को लेकर भिवाड़ी में आयोजित बैठक में देश और प्रदेश स्तर के ट्रांसपोर्ट पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता भिवाड़ी अध्यक्ष बृज मोहन तंवर ने की। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं, बढ़ते आर्थिक दबाव और विभिन्न नीतिगत मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तक ट्रांसपोर्टरों की आवाज पहुंचाने के लिए सभी संगठनों का एक मंच पर आना जरूरी है।

अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. शर्मा ने कहा कि यह समय व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुट होने का है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और जब तक ट्रांसपोर्टर संगठित होकर अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं होगा।

जिला अध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने सभी ट्रांसपोर्ट संगठनों और व्यापारियों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में हरियाणा प्रभारी अनिल शर्मा, संरक्षक अशोक कौशिक, दिनेश शर्मा, नवीन कौशिक, महासचिव मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह, सचिव निहाल सिंह, मीडिया प्रभारी विनय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने संगठन की मजबूती और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

भिवाड़ी में आयोजित बैठक में चक्काजाम आंदोलन को लेकर रणनीति बनाते अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व ट्रांसपोर्टर।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More