
Ncrkhabar@Bhiwadi.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाहटा फाउंडेशन की ओर से ढाबा कॉम्प्लेक्स स्थित फूलबाग के आदिनिव मेटल्स परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पार्षद अमित नाहटा जैन, अशोक दायमा, सुरेंद्र रावत, संजय शर्मा, राकेश देहरू और बलजिंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। छात्रों में आदित्य नाहटा, निवान नाहटा, परणिका शर्मा, प्रगति सिंह जादौन और दिव्यांश सहित अन्य बच्चों ने पौधारोपण कर लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर पार्षद अमित नाहटा जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम होते हरित क्षेत्र को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को ऐसे अभियानों से जोड़ने को भविष्य के लिए सकारात्मक पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान अशोक दायमा का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाते हैं और उसकी नियमित देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने विशेष अवसरों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अंत में नाहटा फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801



