Saint Xavier School Bhiwadi में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया संत इग्नेशियस ऑफ लोयोला पर्व

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में शुक्रवार को जेसुइट संस्थापक संत इग्नेशियस ऑफ लोयोला के पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संत इग्नेशियस के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जेसुइट फादर्स द्वारा संत इग्नेशियस ऑफ लोयोला के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना नृत्य के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय के मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस, प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो, कोषाध्यक्ष फादर सेबास्टियन अस्सारिकुडी तथा प्रशासक फादर ज्ञानमुथु का पुष्पगुच्छ और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर सम्मान किया।

कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने इंटरसेशनरी प्रार्थना प्रस्तुत कर सभी के कल्याण की कामना की। वहीं विद्यालय की हेड गर्ल अवनि ने “मेरा जीवन एक जेसुइट छात्रा के रूप में” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए जेसुइट शिक्षा के मूल्यों और अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संत इग्नेशियस ऑफ लोयोला के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक नाटिका रही। नाट्य प्रस्तुति में उनके संघर्ष, सेवा, समर्पण और शिक्षा के प्रति योगदान को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।इस अवसर पर मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस ने पर्व दिवस का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को सेवा, करुणा और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन इग्नेशियस एंथम के सामूहिक गायन के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में धार्मिक, आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन मानवी गोयल और शॉन साजू थॉमस ने किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 17
Total Users : 4572700
Views Today : 19
Total views : 4592218
Read More