
Ncrkhabar@Bhiwadi. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायत राज एवं नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिवाड़ी की अहम बैठक अजंता चौक पर आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इमरान खान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव की सफलता संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेता इमरान खान ने कहा कि कांग्रेस आमजन के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगामी पंचायत व नगरीय निकाय चुनावों में जनता के बीच मजबूती से उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों से सीधा संवाद स्थापित करे और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, चुनावी परिणाम उतने ही बेहतर होंगे।
बैठक में जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी भीम पटेल ने भी संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत टीम तैयार करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान भिवाड़ी नगर अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण तंवर, एडवोकेट खुर्शीद, केशु गुर्जर, रामदयाल सरपंच, आमीन डेममरोट, महेंद्र भिड़ूड़ी, महेंद्र पार्षद (हरचंदपुर), उमर पार्षद, कर्मबीर पार्षद (सैदपुर), हाजी नसरू, आसीन बानी, इशाक खान, आकिब खान, हाजी इलियास मुंडाना, हाजी मोरमल, एनएसयूआई के देवेंद्र भिड़ूड़ी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने आगामी पंचायत राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


Users Today : 12
Total Users : 4572695
Views Today : 13
Total views : 4592212



