Bhiwadi News : वैश्य महासंघ समिति 23 अगस्त को निकालेगी त्रि-देव दर्शन यात्रा, तैयारियों को लेकर गोपीनाथ अस्पताल में हुई बैठक

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.वैश्य महासंघ समिति भिवाड़ी की ओर से श्रावण माह के उपलक्ष्य में आगामी 23 अगस्त को सामूहिक धार्मिक भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को गोपीनाथ अस्पताल के सभागार में समिति के पदाधिकारियों और इसके विभिन्न घटकों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए वैश्य महासंघ समिति के सचिव अमित नाहटा जैन ने बताया कि यह त्रि-देव दर्शन यात्रा वातानुकूलित (एसी) बसों द्वारा संचालित की जाएगी। यात्रा भिवाड़ी से प्रारंभ होकर श्रद्धालुओं को नल्हड़ महादेव जी, झिर महादेव जी एवं तिजारा शंकरगढ़ महादेव जी के दर्शन कराते हुए पुनः भिवाड़ी वापस लौटेगी।

बैठक के दौरान सभी घटक समाजों के अध्यक्षों ने अपने-अपने समाज से अधिक से अधिक परिवारों को इस धार्मिक यात्रा में शामिल करने और उनका पंजीकरण कराने पर सहमति जताई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सीए राकेश गुप्ता, सचिव अमित नाहटा जैन, कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, युवा अध्यक्ष आशीष महावर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजू गोयल, विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष विधान विजयवर्गीय, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी, खंडेलवाल समाज के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, डॉ. नीरज अग्रवाल और अनिल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गोपीनाथ अस्पताल में त्रिदेव दर्शन यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा करते वैश्य महासंघ समिति भिवाड़ी के पदाधिकारी l

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 17
Total Users : 4572700
Views Today : 19
Total views : 4592218
Read More