भिवाड़ी से खाटू धाम तक निकलेगी 3131 फुट पद निशान यात्रा, 14 अगस्त से छह दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य 14 अगस्त से भिवाड़ी में देखने को मिलेगा। 3131 फुट लंबी भव्य पद निशान यात्रा के साथ हजारों श्रद्धालु भिवाड़ी से श्री खाटूश्याम धाम के लिए पैदल रवाना होंगे। छह दिन तक चलने वाली यह निःशुल्क यात्रा शाहजहांपुर, कोटपूतली, त्रिवेणी धाम, अटेला और रिंगस होते हुए 19 अगस्त को श्री खाटूश्याम जी के दरबार में विशाल निशान अर्पित कर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “जय श्री श्याम” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

आयोजकों के अनुसार यात्रा का शुभारंभ 14 अगस्त को भिवाड़ी के सेक्टर-5, यूआईटी से होगा। श्रद्धालु 3131 फुट लंबे विशाल पद निशान के साथ भजन-कीर्तन और बाबा श्याम के जयघोष करते हुए निर्धारित मार्ग से खाटू धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा का मार्ग भिवाड़ी, शाहजहांपुर, कोटपूतली, त्रिवेणी धाम (निकट), अटेला और रिंगस रहेगा।

यात्रा के अंतिम दिन 19 अगस्त को रिंगस से श्रद्धालु पद निशान लेकर श्री खाटूश्याम मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान के साथ बाबा श्याम को निशान अर्पित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी भक्त सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से यात्रा पूरी कर सकें।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन गुड फेथ प्रॉपर्टीज एवं समस्त श्याम परिवार (2121 फुट पद निशान यात्रा वाले) द्वारा किया जा रहा है। यात्रा से जुड़ने के इच्छुक श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए 9214011761, 9982122390 एवं 9928780087 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन से संबंधित अपडेट Instagram @babakyatri61 पर भी उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्याम भक्तों से इस भव्य पद निशान यात्रा में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 1
Users Today : 169
Total Users : 4575919
Views Today : 212
Total views : 4596779
Read More