Bhiwadi News: बीआईआईए में ITMS आउटरीच कार्यशाला का आयोजन, उद्यमियों को डिजिटल टैक्स सेवाओं और ऑनलाइन कर अनुपालन की दी जानकारी

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (बीआईआईए) के सभागार में बुधवार को राज्य कर विभाग, राजस्थान की ओर से आईटीएमएस (ITMS) आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उद्योगों एवं करदाताओं को विभाग की नवीन डिजिटल पहल, ऑनलाइन टैक्स सेवाओं और कर अनुपालन को आसान बनाने वाली सुविधाओं से अवगत कराना था।

कार्यशाला में राज्य कर विभाग के उपायुक्त महेंद्र सिंह यादव (सर्किल-बी) एवं उपायुक्त नीतू सिंह राठौड़ (सर्किल-सी) ने आईटीएमएस पोर्टल की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब करदाता अपने टैक्स प्रोफाइल का 360 डिग्री व्यू एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। इसके माध्यम से कर संबंधी सभी आवश्यक सेवाएं और सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

अधिकारियों ने उद्यमियों को आरएमएस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन टैक्स भुगतान, ईटीओ मॉड्यूल, जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग और डिजिटल कर अनुपालन से जुड़ी नई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। कार्यशाला के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने कर संबंधी कई व्यावहारिक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त सुनील कुमार, मुबारिक खान, वेद प्रकाश, राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार तथा वरिष्ठ राज्य कर अधिकारी हनुमान गुर्जर सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

बीआईआईए की ओर से अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम उद्योगों और राज्य कर विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल कर प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बीआईआईए के मानद संरक्षक सतींदर सिंह, अध्यक्ष प्रवीण लांबा, मानद सचिव हरिश गौर, उपाध्यक्ष आर.के. भारद्वाज, संजय खन्ना, सीए आर.के. गुप्ता, सरजीत यादव, ओम कौशिक, सुकुमार पात्रा, रोबिन मित्तल, सुशीत जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।

 

भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (बीआईआईए) सभागार में बुधवार को आयोजित आईटीएमएस आउटरीच कार्यशाला में उद्यमियों को डिजिटल कर सेवाओं की जानकारी देते राज्य कर विभाग के अधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 6 9
Users Today : 15
Total Users : 4572698
Views Today : 16
Total views : 4592215
Read More