Bhiwadi Education News: संत जेवियर स्कूल में ‘अरूपे कप इंटर स्कूल डांस फेस्ट-2026’ का आयोजन, एमपीएस भिवाड़ी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में ‘अरूपे कप इंटर स्कूल डांस फेस्ट-2026’ का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर डुएट और ग्रुप डांस कैटेगरी में शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पूर्विका ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अतिथियों एवं निर्णायकों का स्वागत स्वागत गीत और बुके भेंट कर किया गया। डांस फेस्ट में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने डुएट एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक फादर अनिल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए अपनी राय रखी। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती जुड़ी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं विद्यालय के संगीत वर्ग की ओर से प्रस्तुत समूह गान ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता के परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने घोषित किए। डुएट डांस प्रतियोगिता में एमपीएस भिवाड़ी ने प्रथम, सूरज स्कूल रेवाड़ी ने द्वितीय और संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी प्रथम, प्रेसिडेंसी स्कूल भिवाड़ी द्वितीय और सूरज स्कूल रेवाड़ी तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी एमपीएस भिवाड़ी ने अपने नाम की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस, प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो और उपप्रधानाचार्या सिस्टर शाइनी ने विजेता विद्यालयों एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 6 9
Users Today : 15
Total Users : 4572698
Views Today : 16
Total views : 4592215
Read More