

Ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। झंडारोहण के पश्चात उपस्थित बीएमए पदाधिकारियों एवं उद्योगपतियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बीएमए के मानद् सचिव जी.एल. स्वामी व योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, राजीव रंजन, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, एम एम खान, सुनील यादव, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनील मुखिया, अरूण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, मनिष सिंह, ओमप्रकाश रावत, मानद् संयुक्त सचिव मेहर चंद प्रजापत, पी.सी. राय, महेर चंद, किशन लाल, सुखदेव सिंह तथा जे.के. शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

Users Today : 15
Total Users : 4572698
Views Today : 16
Total views : 4592215



