Bhiwadi Education News: संत जेवियर स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई। मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता शर्मा ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के स्कूल बैंड ने बैगपाइपर धुनों की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता की विजेता अंसा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, विद्यालय के संगीत वर्ग के करीब 100 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘आरंभ है प्रचंड’ गीत की प्रस्तुति दी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कक्षा 3 और 7 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना प्रत्येक नागरिक के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन स्कूल की जनरल सेक्रेटरी तन्वी शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में विद्यालय की प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या, शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का संचालन अभिनव और मान्या ने किया। समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More