राजस्थान के नवसृजित जिलों को लेकर हुई समीक्षा बैठक : नए जिलों में विभागीय कार्यालयों का सुचारू संचालन हो सुनिश्चित – मुख्य सचिव

SHARE:

NCRKhabar.com @Jaipur. राजस्थान की मुख्य सचिव  उषा शर्मा ने कहा कि नवसृजित जिलों में समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण होने से लोगों को भरपूर राहत मिलेगी। उन्होंने इन जिलों के जिला कलक्टर एवं विशेषाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को सुशासन प्रदान करने की दिशा में और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करें। साथ ही, विभागीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों का पदस्थापन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव शासन सचिवालय में मंगलवार को राज्य के नवसृजित जिलों में विभागीय कार्यालयों के सुचारू संचालन की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि नवगठित जयपुर ग्रामीण तथा जोधपुर ग्रामीण जिलों का जयपुर शहर एवं जोधपुर शहर जिले से स्वतंत्र अन्य भवन में अस्थायी कार्यालय शीघ्र गठित करें। जिससे दोनों जिले सुशासन की दिशा में बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।  शर्मा ने लाईन विभागों से जिलों के प्रशासनिक तंत्र के गठन एवं अधिकारियों की रिपोर्टिंग के सम्बन्ध में चर्चा की। बैठक में बेहतर कार्यव्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के द्वारा सुझाव भी साझा किये गए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अपर्णा अरोरा, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग वैभव गालरिया, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा भास्कर सावंत, संभागीय आयुक्त जोधपुर एवं जयपुर सहित विभिन्न नवगठित जिलों के कलक्टर वी.सी के माध्यम से उपस्थित थे।

मुख्य सचिव उषा शर्मा बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

 

के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More