NCR Khabar@Bansur. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने सोमवार को बानसूर क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयपुरा एवं मुण्डावरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
रावत ने नारायणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत विजयपुरा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने विधायक निधि कोष से निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विजयपुरा की चार दिवारी ऊंचाई करण कार्य, कमरा मय बरामदा एवं ग्राम तुर्कियावास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरा मय बरामदा विकास कार्यों का उद्घाटन किया। रावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत विजयपुरा में खेल मैदान एवं लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नारायणपुर पंचायत समिति में नवीन सड़कों के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम बनेगा। रावत ने ग्राम पंचायत मुण्डावरा में बस स्टैण्ड से नारायणपुर घाटा की और डामरीकरण सड़क, जोड़ के नाला से रोहिताश मीणा की और डामरीकरण सड़क एवं विधायक निधि से निर्मित गौ सेवा समिति में कमरा एवं सीसी सड़कों का उद्घाटन किया।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सामाजिक सुरक्षा के तहत 1000 हजार रुपये न्यूनतम पेंशन देने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना एवं दवा योजना ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प में 10 योजनाओं की गारंटी ने प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत प्रदान की है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण मौजूद थे।



Views: 706
Users Today : 49
Total Users : 4584359
Views Today : 51
Total views : 4608498



