NCRKhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST) व चौपानकी थाना पुलिस ( Chopanki Police Station) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शातिर मोबाईल स्नेचर को गिरफ्तार किया है। चौपानकी एसएचओ व डीएसटी प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि गत दिल्ली के रोहिणी हाल पेंग्विन पॉलीमर्स चौपानकी निवासी आयुष पुत्र पवन भट्ट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि चार सितंबर को कम्पनी से ड्यूटी ऑफ होने के बाद कपारो कम्पनी के पास पहुंचा तो कम्पनी के सामने ही पीछे से बाईक पर दो युवक आए और उसके साथ हाथापाई कर मोबाईल छीन कर ले गये। चौपानकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला। आरोपियों को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों ने भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम ( डीएसटी) को निर्देशित किया। डीएसटी ने घटनास्थल व आसपास के फुटेज देखकर बदमाशों के आने-जाने के रास्तों को चिन्हित किया तो पता चला कि मेवात के बदमाशों ने मोबाईल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। डीएसटी को शुक्रवार को सूचना मिली कि शातिर मोबाईल स्नेचर साहिल उर्फ टट्टल छिने हुए मोबाईल को बेचने की फिराक में बहादरी नाका पर खड़ा है।।सूचना मिलने के बाद डीएसटी की टीम मौके पर पहुंची और चौपानकी थाना क्षेत्र के कारेंडा निवासी साहिल उर्फ टट्टल को काबू कर लिया। चौपानकी थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।




Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



