आशियाना तरंग महिला कल्चरल टीम ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. आशियाना तरंग सोसायटी में जन्माष्टमी के मौके पर तरंग महिला कल्चरल टीम ने कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। सोसायटी में वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण व सुदामा के मोहक नृत्य प्रस्तुत किये। सोसायटी के बच्चों व महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी, जिसके बाद सभी को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष भगत सिंह ने अपनी समस्त टीम के साथ सहयोग प्रदान किया। रात को आरती के बाद पंचामृत, पंजीरी व फल का प्रसाद सभी को देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कल्चरल महिला टीम की सोनिया, तृप्ति, अंजली,नेहा,मेघना,विनीता,रेणू, दीप्ति, ममता,शिखा, प्रेरणा , नीतू ,पिंकी रावल, श्वेता व सीमा जालान उपस्थित रही।मंच का संचालन पावनी,अवनिका,तानी ने किया।

 

आशियाना तरंग सोसायटी में जन्माष्टमी मनाते रेसिडेंट्स।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More