टेरा एलिगेंस सोसायटी चुनाव में ‘सक्षम’ पैनल की जीत, 12 वोटों से ‘कर्मयोगी’ को हराया

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. टेरा एलिगेंस रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (RWA) के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में 13-13 सदस्यों के दो पैनल—‘कर्मयोगी’ (चुनाव चिन्ह हवाई जहाज) और ‘सक्षम’ (चुनाव चिन्ह उगता हुआ सूरज)—के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।चुनाव में 165 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें ‘सक्षम’ पैनल को 88 वोट प्राप्त हुए, जबकि ‘कर्मयोगी’ पैनल को 76 वोट मिले। इस तरह ‘सक्षम’ पैनल ने 12 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी पर कब्जा जमाया।

 

दिलीप ठाकुर अध्यक्ष व सुरजीत मंडल महासचिव निर्वाचित 

विजयी पैनल में दिलीप ठाकुर अध्यक्ष, अरविंद कौशिक उपाध्यक्ष, सुरजीत मंडल महासचिव, पुष्पेंद्र कटारे कोषाध्यक्ष और संजीव कुमार, राहुल देव शर्मा व विनय कुमार सहसचिव चुने गए। वहीं सदस्य पद पर अमितेश दीक्षित, अरुण गुप्ता, रवि यादव, भारत भारद्वाज, अंजू यादव और ज्योति निर्वाचित हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने विजेता टीम को बधाई देते हुए दोनों पैनलों से सोसाइटी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने विजयी टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर कार्यभार भी सौंपा।

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सोसाइटी मेंटेनेंस टीम के गणपत जी और प्रवीण यादव का विशेष योगदान रहा। करीब 11 दिनों तक चली इस चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के साथ अजित सिंह, रामअवतार सिंह, ओमप्रकाश स्वामी और कौशल मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टेरा एलिगेंस आरडब्ल्यूए के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 197
Total Users : 4575947
Views Today : 244
Total views : 4596811
Read More