NCRKhabar@Jaipur. राजधानी जयपुर के झालाना स्थित एक्सिलेंस सेंटर में सोमवार को वाणिज्यिक कर (Commercial Tax Department) विभाग राजस्थान की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विभाग के मुख्य आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने की। मुख्य आयुक्त ने सभी उपायुक्तों से संबंधित ज़ोन में वित्तीय वर्ष के प्रथम पांच महीनों की वाणिज्यिक कर रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों के मुताबिक राजस्व संग्रहण करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही विभाग में राजस्व संग्रहण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में विगत महीने के तय एक्शन प्लान की उपलब्धियों एवं कमियों और आगामी कार्य योजना के साथ अन्य मुददों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों से फर्जी फर्मो के रजिस्ट्रेशन पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।इस दौरान श्री सुरपुर ने सभी संभागीय उपायुक्तों से राजस्थान मिशन 2030 के विज़न डॉक्यूमेंट के लिए हितधारकों एवं कार्मिको के विचारों को शीघ्र साझा करने को कहा। समीक्षा बैठक में के के सिंह, अतिरिक्त आयुक्त (बी.आई.यू), रमेश चंद्र लाखोटिया, अतिरिक्त आयुक्त (एमईए), महेश कुमार गोवला, अतिरिक्त आयुक्त (जीएसटी) सहित सभी ज़ोन के संभागीय उपायुक्त प्रशासन एवं अन्य उच्च पदाधिकारी भी उपस्थित थे।




Views: 658
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491



