खुशखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फैक्ट्री में घुसकर तांबे का सामान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. खुशखेड़ा थाना पुलिस (Khushkheda Police Station) ने औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) स्थित एक फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। खुशखेड़ा एसएचओ हनुमान प्रसाद ( Hanuman Prasad, SHO) ने बताया कि गत 25 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या F-244 पर स्थित सोलहीट कंपनी के जनरल मैनेजर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला निवासी वीरेंद्र शर्मा पुत्र गंगाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 19 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने फैक्ट्री में घुसकर 14-15 लाख रुपए का डेढ़ क्विंटल तांबे की पाईप, वेल्डिंग रॉड और एलिगेंट आदि सामान चोरी कर लिया है। खुशखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू किया। पुलिस ने घटना स्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा सीडीआर निकालकर संदिग्ध मोबाईल नम्बरों की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी गणेश मंडल (23) पुत्र दिनेश मंडल, बिहार के कटिहार जिला हॉल बेगा कॉलोनी कारोली खुशखेड़ा निवासी मंटू कुमार (23) पुत्र मागी शर्मा व बिहार के दरभंगा जिला हॉल किराएदार अमन का मकान बड़ी कारोली खुशखेड़ा निवासी मोहम्मद गोदेला (50) पुत्र मोहम्मद हसन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तांबे की 288 ट्यूब, 240 वेल्डिंग रॉड व 30 एलिमेंट गीजर बरामद किया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में खुशखेड़ा एसएचओ एसआई हनुमान प्रसाद, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, जसपाल, राकेश व राहुल कुमार शामिल थे।

 

खुशखेड़ा पुलिस थाने की गिरफ्त में फैक्ट्री में चोरी करने के आरोपी।                   फोटो सौजन्य – पुलिस मीडिया प्रकोष्ठ

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More